Advertisement
इथियोपिया: धन कटौती के कारण, खाद्य सहायता रोकने की मजबूरी

40 लाख से अधिक गर्भवती, स्तनपान करा रही महिलाओं और छोटे बच्चों को इथियोपिया में कुपोषण के इलाज की आवश्यकता है. सोमाली, ओरोमिया, अफ़ार व टीगरे क्षेत्रों में, बच्चों में नाटेपन की समस्या 15 फ़ीसदी की सीमा को पार कर चुकी है, जोकि आपात स्थिति के लिए तय की गई थी.WFP की योजना वर्ष 2025 के दौरान 20 लाख महिलाओं व बच्चों तक जीवनरक्षक पोषण सहायता पहुँचाने की थी, मगर पिछले वर्ष की रक़म की तुलना में केवल 50 फ़ीसदी ही मिल पाने की वजह से राहत प्रयासों में कटौती किए जाने का निर्णय लिया गया है.देशीय निदेशक ज़्लाटन मिलिसिच ने कहा कि पोषक आहार की आपूर्ति ख़त्म होती जा रही है और इस वजह से हम ये कार्यक्रम रोक रहे हैं. हमें जल्द ही कुछ होने की आशा है, मगर कोई सहायता फ़िलहाल नहीं मिली है.रसद में कटौतीइस वर्ष के पहले तीन महीनों के दौरान, यूएन एजेंसी ने 30 लाख से अधिक लोगों के लिए खाद्य व पोषण समर्थन सुनिश्चित किया था. इनमें कुपोषण का शिकार साढ़े सात लाख बच्चे और गर्भवती व स्तनपान करा रही महिलाएँ भी हैं.मगर, वित्तीय समर्थन में कटौती के कारण, यूएन एजेंसी ने निर्बल समुदायों के लिए खाद्य रसद में कटौती की है. पिछले 18 महीनों में आठ लाख शरणार्थियों को आवश्यकता का केवल 60 फ़ीसदी ही मुहैया कराया जा रहा है.विस्थापितों व खाद्य असुरक्षा से जूझ रहे लोगों को पिछले 9 महीनों के दौरान क़रीब 80 प्रतिशत राशन प्रदान किया गया है.इथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में लड़ाई की वजह से मानवीय सहायताकर्मियों के लिए पहुँचना बेहद चुनौतीपूर्ण है, जिससे राहत अभियान में व्यवधान आया है और पाँच लाख लोगों के लिए सहायता पर ख़तरा है. बताया गया है कि राहतकर्मियों की सुरक्षा पर जोखिम है और इसकी वजह से सहायता प्रयासों पर असर हुआ है.तनावपूर्ण माहौलसमाचार माध्यमों के अनुसार, देश के ओरोमिया क्षेत्र में लड़ाई जारी है और टीगरे में भी तनाव बढ़ रहा है, जहाँ विद्रोही गुट और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच भड़के गृहयुद्ध में 2020 से 2022 तक क़रीब पाँच लाख लोगों की जान गई थी.वित्तीय समर्थन पर संकट व सुरक्षा हालात की चुनौतियों के बावजूद, WFP द्वारा हर महीने 4.70 लाख लोगों को दैनिक स्कूली आहार मुहैया कराया जा रहा है.साथ ही, ओरोमिया, सोमाली और दक्षिणी क्षेत्रों में सूखे की आशंका झेल रहे इलाक़ों में स्थानीय आबादी की आजीविका की रक्षा के लिए दो लाख लोगों तक समय पूर्व चेतावनी व नक़दी सहायता प्रदान करने की कोशिशें की गई हैं.WFP को इस वर्ष 72 लाख लोगों तक मदद पहुँचाने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब से सितम्बर महीने तक क़रीब 22 करोड़ डॉलर की आवश्यकता होगी.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


