Advertisement
सूडान: दारफ़ूर में हुए संहार पर क्षोभ, आम नागरिकों की 'पीड़ा का कोई अन्त नहीं'

मृतकों में 23 बच्चों समेत 9 मानवीय सहायताकर्मी भी हैं जो वहाँ स्थित चंद स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों में से एक पर तैनात थे.पीड़ा का अन्त नहींसूडान के लिए यूएन के स्वतंत्र, अन्तरराष्ट्रीय तथ्य-खोजी मिशन ने हिंसा की निन्दा की है और आगाह किया है कि जातीय हिंसा और नफ़रत भरी बोली व सन्देशों में तेज़ी आने से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं.इस मिशन की स्थापना अक्टूबर 2023 में की गई थी और इसका दायित्व अप्रैल 2023 के बाद से सूडान में मानवाधिकार हनन के उन सभी आरोपों की जाँच करना है, जिनके तार देश में भड़के हिंसक टकराव से जुड़े हुए हैं.इस मिशन के प्रमुख मोहम्मद चान्दे उथमान ने सोमवार को जारी अपने एक वक्तव्य में कहा कि दुनिया ने पिछले वर्षों से इस क्रूर टकराव को देखा है, जिसमें लाखों आम नागरिक भयावह परिस्थितियों में फँसे हुए हैं.उन्होंने कहा कि लोगों के मानवाधिकारों का हनन हो रहा है, उनकी पीड़ा का कोई अन्त नज़र नहीं आ रहा है, और इस हिंसक टकराव के सबसे स्याह अध्याय अभी घटित होना बाक़ी हैं.यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने भी पिछले कुछ दिनों में हुई हिंसा की निन्दा की है और आम नागरिकों, मानवीय सहायताकर्मियों व चिकित्साकर्मियों पर हमले तत्काल रोके जाने की मांग की है.क्रूरता के दो वर्ष15 अप्रैल 2023 को सूडान की सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच सत्ता पर वर्चस्व के मुद्दे पर मतभेदों की वजह से राजधानी ख़ारतूम में हिंसक टकराव भड़क उठा था, जिसने फिर राष्ट्रव्यापी गृहयुद्ध का रूप ले लिया.अब तक इस टकराव में हजारों लोगों की जान गई है, 1.24 करोड़ लोग विस्थापित हुए हैं, 33 लाख से अधिक शरणार्थियों ने अन्य देशों में आश्रय लिया है.तथ्य-खोजी मिशन के अनुसार, दोनों युद्धरत पक्षों ने अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के गम्भीर हनन मामलों को अंजाम दिया है. इनमें आम नागरिकों पर जानबूझकर हमले, यौन हिंसा व बलात्कार, आबादी को भूखा रखने, बड़े पैमाने पर लूटपाट और बुनियादी प्रतिष्ठानों के विध्वंस समेत अन्य मामले हैं.सहायताकर्मी बने निशानामिशन ने बताया कि ज़मज़म शिविर पर हुए हमलों में जीवित बचे व्यक्तियों को घेराबन्दी जैसे हालात में रखा गया है. इस शिविर में एक समय साढ़े सात लाख मौजूद थे, जिनमें से 50 फ़ीसदी बच्चे थे.मानवीय सहायता संगठनों के लिए इस शिविर के भीतर पहुँच पाना सम्भव नहीं है, जबकि बच्चों की भूख से मौत हो रही है और चन्द स्वास्थ्य केन्द्र बर्बाद हो रहे हैं या फिर ठप हैं.बताया गया है कि सूडानी सशस्त्र बलों ने हाल ही में RSF के नियंत्रण से इलाक़ों को खाली कराने के बाद वहाँ बदले की भावना से हमले किए हैं. इनमें सिन्जा, अल-दिन्दर और वाद मदनी समेत अन्य इलाक़ें हैं.प्रत्यक्षदर्शियों ने मनमाने ढंग से लोगों को हिरासत में लिए जाने, सामूहिक गिरफ़्तारियों, सार्वजनिक मृत्युदंड, जैसी घटनाओं को बयाँ किया है. हिरासत में रखे गए अनेक लोग भी ग़ायब हो गए हैं.इस हिंसा के बीच, तथ्य-खोजी मिशन ने अन्य मानवतावादी एजेंसियों के साथ मिलकर अन्तरराष्ट्रीय जवाबदेही व समर्थन सुनिश्चित किए जाने की अपील की है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


