-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूडान में बाहरी हथियारों की आपूर्ति बन्द हो: यूएन प्रमुख

Source: UN News: गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
सूडान में बाहरी हथियारों की आपूर्ति बन्द हो: यूएन प्रमुख
सूडान में भीषण युद्ध शुरू हुए दो साल हो गए हैं. यह युद्ध उन प्रतिद्वंद्वी जनरलों के बीच शुरू हुआ, जिन्होंने ओमर अल-बशीर की सत्ता से बेदख़ली के बाद, शान्तिपूर्ण तरीक़े से नागरिक शासन की ओर बढ़ने की प्रक्रिया को ठुकरा दिया था. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ज़ोर देकर कहा है कि दुनिया, देश के लोगों की तकलीफ़ों से मुँह नहीं फेर सकती है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने मंगलवार को ज़ोर देकर कहा है कि दुनिया को सूडान के लोगों की पीड़ा को नहीं भूलना चाहिए और देश में हथियारों की बाहरी आपूर्ति भी अब बन्द होनी चाहिए. Tweet URL संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने, इस सप्ताहान्त दारफ़ूर क्षेत्र में विपक्षी बलों की बढ़त की वजह से, बढ़ती हिंसा और आम नागरिकों के जनसंहार के बीच, देश में बाहरी हस्तक्षेप समाप्त करने की अपील की है, ताकि देश, सरकार और विपक्ष के क़ब्जे़ वाले क्षेत्रों में बँटने से बच सके.संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, “मैं बहुत चिन्तित हूँ कि हथियार और लड़ाके अब भी सूडान में आ रहे हैं, जिससे यह युद्ध जारी है और देश के विभिन्न हिस्सों में फैलता जा रहा है.”उन्होंने कहा, "बाहरी समर्थन और हथियारों की आपूर्ति को अब बन्द होना चाहिए. जिन देशों या शक्तियों का, युद्ध कर रहे पक्षों पर सबसे अधिक प्रभाव है, उन्हें उस प्रभाव का इस्तेमाल, सूडान के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए करना चाहिए, न कि इस तबाही को और बढ़ाने के लिए."करोड़ों लोगों को मदद की ज़रूरतसंयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के मुताबिक़, सूडान, मंगलवार को इस भीषण युद्ध के दो साल पूरे होने के साथ-साथ, दुनिया के सबसे बड़े विस्थापन संकट और सबसे गम्भीर मानवीय संकट का सामना कर रहा है.राजधानी ख़ारतूम में बुनियादी ढाँचा बुरी तरह तबाह हो चुका है, और राहत दलों ने चेतावनी दी है कि वहाँ लौटने वाले लगभग 30 लाख लोगों के लिए तुरन्त मदद की ज़रूरत है.सूडान में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के प्रतिनिधि लूका रेंडा ने कहा, "ख़ारतूम की स्थिति बेहद गम्भीर है, ख़ासकर उन इलाक़ों में जहाँ युद्ध सबसे अधिक तीव्र रहा है." उन्होंने यह बात उस समय कही है, जब हाल ही में सूडानी सशस्त्र बलों ने शहर को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया.राजधानी ख़ारतूम के हालिया मूल्यांकन मिशन के बाद, प्रतिनिधि रेंडा ने जिनीवा में पत्रकारों को बताया कि वहाँ “बुनियादी ढाँचे का भारी विनाश देखा गया, न पानी की सुविधा है, न बिजली, और जगह-जगह बिना फटी विस्फोटक सामग्री बिखरी हुई है, जिससे भारी प्रदूषण और ख़तरा बना हुआ है.”वहीं, दारफ़ूर के ज़मज़म और अबू शौक शिविर में विपक्षी त्वरित सहयोग बल (RSF) और उनके सहयोगियों द्वारा किए गए जनसंहार में कथित तौर पर 400 आम लोगों और राहत संस्था रिलीफ़ इंटरनेशनल के 10 स्वास्थ्यकर्मियों की मौतें होने की ख़बरें हैं.यह इस युद्ध की एक और भयावह त्रासदी में यौन हिंसा भी शामिल है, जो ख़तरनाक स्तर पर है. लाखों लोग पलायन को मजबूरसंयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी (IOM) के अनुसार, अनुमान है कि अब तक लगभग 80 हज़ार लोग ज़मज़म शिविर से पलायन कर चुके हैं, और यह संख्या 4 लाख तक पहुँच सकती है.इस हमले का “मुख्य निशाना” पुरुष थे, जिसके कारण वे लगातार क्षेत्रीय राजधानी अल-फ़शर की ओर जाने को मजबूर हैं. अल फ़शर फ़िलहाल, सूडानी सेना के नियंत्रण में है, मगर अब भी यहाँ RSF के हमले जारी हैं.सूडान से देश में IOM के मिशन प्रमुख मोहम्मद रिफ़ात ने बताया कि यौन हिंसा की शिकार हुई अनेक महिलाओं ने उन्हें बताया कि उन्हें किस तरह, उनके “घायल पतियों और चीखते बच्चों के सामने ही निशाना बनाया गया.”यूएन वीमेन की पूर्वी और दक्षिणी अफ़्रीका क्षेत्रीय निदेशक अन्ना मुतावाती ने कहा कि बलात्कार और यौन हिंसा के बाद जीवनरक्षक सहायता की माँग में, चौंकाने वाली 288 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है.उन्होंने कहा, “हमने देखा है कि युद्ध के एक हथियार के रूप में बलात्कार और यौन हिंसा का व्यवस्थित रूप से इस्तेमाल शुरू हुआ है. इस युद्ध में महिलाओं के जीवन और उनके शरीर को युद्धभूमि बना दिया गया है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement