Advertisement
डीआर काँगो: पूर्वी हिस्से में पसरी अशान्ति के बीच, भीषण बाढ़ से हज़ारों विस्थापित

बाढ़ के दूषित जल का भराव होने से बीमारियों के फैलने का जोखिम बढ़ रहा है. तंगनयिका प्रान्त में हैज़ा के मामलों में, पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में छह गुना उछाल दर्ज किया गया है.यूएन एजेंसी प्रवक्ता यूजिन ब्युन ने कहा कि मौजूदा आपात स्थिति, डीआरसी में दोहरे संकट को दर्शाती है, जहाँ हिंसक टकराव व सामूहिक विस्थापन से जूझती आबादी को अब मौसमी चुनौतियों से भी जूझ रहे हैं.उन्होंने मंगलवार को जिनीवा में पत्रकारों को बताया कि बाढ़ की वजह से समुदाय पर भीषण दबाव है.साउथ कीवू प्रान्त में हिंसा की वजह से, जनवरी महीने से अब तक 50 हज़ार से अधिक विस्थापितों ने लोगों ने तंगनयिका में शरण ली थी. अनेक लोगों ने स्थानीय घरों, चर्चों व स्कूलों में शरण ली थी, जोकि अब क्षतिग्रस्त या ध्वस्त हो चुके हैं.काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में तंगनयिका, साउथ कीवू, नॉर्थ कीवू और इतुरी, चार प्रान्त स्थित हैं, जहाँ 23 लाख लोग हिंसक टकराव के जारी रहने और भूख की वजह से मुश्किल में हैं.सहायता धनराशि की क़िल्लतयूएन शरणार्थी संगठन और उसके साझेदार संगठन, ज़रूरमन्दों को शरण, स्वच्छ जल, भोजन व मेडिकल देखभाल मुहैया कराने में जुटे हैं, मगर धनराशि के अभाव इन प्रयासों में बाधा आ रही है.ऐसी ख़बरें हैं कि डीआरसी से बुरुंडी में आश्रय लेने वाले कुछ शरणार्थियों ने वापिस डीआरसी का रुख़ किया है, जिन्होंने सीमित स्तर पर भोजन, शरण व बुनियादी सेवाएँ उपलब्ध होने की बात कही है.हालांकि बड़ी संख्या में लोग अब भी सुरक्षा की तलाश में अन्य देशों का रुख़ कर रहे हैं. अब तक, क़रीब 1.2 लाख लोग बुरुंडी, तंज़ानिया और युगांडा पहुँच चुके हैं. इनमें से क़रीब साढ़े पाँच हज़ार लोग पिछले सप्ताह ही युगांडा पहुँचे हैं.UNHCR के अनुसार, ये रुझान दर्शाता है कि पड़ोसी देशों में शरणार्थियों के मेज़बान देशों व उनके समुदायों द्वारा झेली जा रही चुनौतियों से निपटने के लिए अतिरिक्त स्तर पर समर्थन मुहैया कराने की ज़रूरत है.यूएन एजेंसी प्रवक्ता ने ज़ोर देकर कहा कि मौजूद हालात में व्यापक स्तर पर मानवतावादी अभियान की ज़रूरत है, मगर डीआरसी के लिए कुल ज़रूरी धनराशि में से केवल 20 फ़ीसदी को जुटा पाना सम्भव हो पाया है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


