-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: बमबारी, विस्थापन और ज़रूरी सामान की क़िल्लत से त्रस्त फ़लस्तीनी आबादी

Source: UN News: रविवार, 13 अप्रैल 2025 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा: बमबारी, विस्थापन और ज़रूरी सामान की क़िल्लत से त्रस्त फ़लस्तीनी आबादी
आपात राहत मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (OCHA) ने कहा है कि ग़ाज़ा पट्टी में हिंसक टकराव का फ़लस्तीनी आबादी पर गहरा असर जारी है, और हर दिन इसराइली सैन्य बलों की बमबारी व हमलों में बड़ी संख्या में आम नागरिक हताहत हो रहे हैं. यूएन कार्यालय ने बताया कि बुधवार को ग़ाज़ा सिटी की एक रिहायशी इमारत पर इसराइली गोलाबारी में आठ बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है. अनेक अन्य अब भी मलबे में लापता बताए गए हैं. यूएन एजेंसी ने दोहराया है कि आम नागरिकों की रक्षा की जानी होगी और उन्हें हमलों में कभी भी निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.इसराइल ने ग़ाज़ा में मानवीय सहायता आपूर्ति के प्रवेश पर 2 मार्च से ही पूर्ण पाबन्दी थोपी हुई है, जिससे अति-आवश्यक वस्तुओं की क़िल्लत हो रही है और बाज़ारों में सामान सिमट रहा है. Tweet URL इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि 18 ग़ाज़ावासियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य देशों में जाने की अनुमति मिल गई है.इन सभी मरीज़ों ने केरेम शेलोम सीमा चौकी के ज़रिये अपने क़रीब 30 तिमारदारों के साथ नॉर्वे, मॉल्टा, लक्ज़मबर्ग और रोमानिया का रुख़ किया है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने ध्यान दिलाया है कि ग़ाज़ा में क़रीब साढ़े 12 हज़ार मरीज़ों को बेहतर उपचार के लिए यहाँ से बाहर भेजे जाने की ज़रूरत है.इसराइली सेना द्वारा जगह खाली करने के आदेश दिए जाने की वजह से स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभता पर असर हुआ है. साथ ही, स्वास्थ्य देखभालकर्मियों की सुरक्षा पर जोखिम है.ग़ाज़ा में 17 अस्पतालों में से 12 में केवल आंशिक रूप से ही कामकाज हो पा रहा है, जबकि एक फ़ील्ड अस्पताल को संचालित किया गया है.नाकेबन्दी का असरयूएन स्वास्थ्य एजेंसी के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने ग़ाज़ा में स्वास्थ्य चुनौतियों पर गहरी चिन्ता जताई.उन्होंने कहा कि 2 मार्च को थोपी गई इसराइली पाबन्दी से भोजन व दवाओं की आपूर्ति पर पूरी तरह से रोक लग गई है. ग़ाज़ा के भीतर क़रीब 75 फ़ीसदी यूएन मिशन को या तो अनुमति नहीं दी गई या फिर उनके रास्ते में बाधाएँ खड़ी की गईं.उन्होंने जिनीवा में WHO मुख्यालय से जानकारी देते हुए बताया कि इस नाकेबन्दी से परिवार भूखे हैं, कुपोषण का शिकार हैं. उनके पास स्वच्छ जल, आश्रय और पर्याप्त स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल सेवा नहीं है. उनके लिए मौत व बीमारी का जोखिम बढ़ रहा है.यूएन एजेंसी प्रमुख ने कहा कि हाल ही में लागू हुए युद्धविराम के दौरान ग़ाज़ा की स्वास्थ्य प्रणाली के लिए ज़रूरी समर्थन सुनिश्चित किया गया था, और भंडारण केन्द्रों में चिकित्सा सामान की व्यवस्था की गई थी. मगर, अब ये भंडार ख़त्म होते जा रहे हैं और अगले दो से चार सप्ताह में ख़त्म हो जाएंगे.देखभाल व्यवस्था पर हमलाडॉक्टर टैड्रॉस ने कहा कि बाल टीकाकरण के लिए वैक्सीन की 1.80 लाख ख़ुराक को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है, जिससे नवजात शिशुओं व छोटे बच्चों के लिए जोखिम है. इन ख़ुराको से दो वर्ष से कम के 60 हज़ार बच्चों के लिए पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है.स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्धविराम दरकने के बाद से अब तक 1,500 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें 500 बच्चे हैं. क़रीब चार लाख लोग फिर से विस्थापन का शिकार हुए हैं.WHO प्रमुख ने ध्यान दिलाया कि ग़ाज़ा की स्वास्थ्य व्यवस्था केवल आंशिक रूप से ही कार्य कर पा रही है और भीषण दबाव में है. उस पर निरन्तर हमले भी हो रहे हैं.अक्टूबर 2023 में इसराइल पर हमास व अन्य हथियारबन्द गुटो के हमलों के बाद शुरू हुए ग़ाज़ा युद्ध में अब तक 400 से अधिक मानवीय सहायताकर्मियों की जान जा चुकी है.बढ़ती लूटपाटयूएन कार्यालय, OCHA, ने चिन्ता जताई है कि ग़ाज़ा पट्टी में राहत आपूर्ति की क़िल्लत से आम लोग हताश हो रहे हैं और हालात गम्भीर होते जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में लूटपाट की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है.राफ़ाह, डेयर अल-बालाह समेत अन्य इलाक़ों में ऐसी घटनाएँ होने की ख़बर है. इसके मद्देनज़र, यूएन ने ग़ाज़ा में अति-महत्वपूर्ण सहायता सामग्री की आपूर्ति के लिए सीमा चौकियों को खोले जाने की अपील दोहराई है.एक अनुमान के अनुसार, ग़ाज़ा में 60 हज़ार से अधिक बच्चे कुपोषण का शिकार हैं. सामुदायिक रसोई सेवाएँ बन्द हो चुकी हैं और ईंधन व अन्य सामान ख़त्म हो रहा है. इस सप्ताह, मानवीय साझेदार संगठनों ने 12 से ज़्यादा ऐसे बच्चों की शिनाख़्त की है, जो अपने परिवार से अलग हो गए हैं. उन्हें परिजन से फिर मिलाने के लिए हरसम्भव कोशिश की जा रही है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement