-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूडान युद्ध: चाड में शरणार्थियों, उनके मेज़बान समुदायों के लिए समर्थन का आग्रह

Source: UN News: शनिवार, 12 अप्रैल 2025 00:01 AM (IST)
सूडान युद्ध: चाड में शरणार्थियों, उनके मेज़बान समुदायों के लिए समर्थन का आग्रह
सूडान में बर्बर गृहयुद्ध को दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, मगर हज़ारों लोग अब भी अपनी जान बचाने के लिए चाड समेत अन्य पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं. शरणार्थी मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNHCR) के प्रमुख फ़िलिपो ग्रैंडी ने बुधवार को परस्पर विरोधी सैन्य बलों के बीच जारी हिंसक टकराव को बेतुका क़रार देते हुए इन समुदायों को समर्थन देने की अपील की है. दुनिया के निर्धनतम देशों में गिने जाने वाले चाड में जबरन विस्थापन के लिए मजबूर हुए 13 लाख लोगों ने शरण ली हुई है, जिनमें क़रीब आधे से अधिक सूडानी नागरिक हैं. अप्रैल 2023 में सूडानी सशस्त्र बलों और अर्द्धसैनिक बल, RSF, के बीच लड़ाई भड़कने के बाद ही वहाँ विस्थापितों का पहुँचना शुरू हो गया था. Tweet URL UNHCR प्रमुख ने चाड और सूडान की सीमा के नज़दीक से जानकारी देते हुए आम नागरिकों के मानवाधिकार उल्लंघन मामलों की निन्दा की और युद्ध को बेतुका क़रार दिया.फ़िलिपो ग्रैंडी ने कहा कि चाड में सूडानी शरणार्थियों और उनके मेज़बान समुदायों के लिए अन्तरराष्ट्रीय समर्थन की आवश्यकता होगी. यहाँ पहुँचने वाले अधिकाँश लोगों में महिलाएँ व बच्चे हैं, जो बेहद कम सामान व हताशा के साथ सीमा पार करके वहाँ पहुँचे हैं.वित्तीय कटौती का संकटयूएन एजेंसी ने ज़ोर देकर कहा कि मानवतावादी उद्देश्यों के लिए वित्तीय समर्थन में कटौती किए जाने से हालात बद से बदतर हो रहे हैं.संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों ने विदेशी सहायता मद में विशाल कटौती की है, जिससे महिलाओं व बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा, उन्हें हिंसा व शोषण से बचाने के लिए केन्द्रों को बन्द करना पड़ा है. साथ ही, शिक्षकों को वेतन दे पाना असम्भव हो गया है.चाड में क़रीब साढ़े आठ हज़ार विस्थापितों पर माध्यमिक शिक्षा से वंचित रह जाने का जोखिम है, और यदि ये कटौती अगले वर्ष भी जारी रही तो 1.5 लाख से अधिक बच्चों पर असर पड़ने की आशंका है.घेराबन्दी जैसी परिस्थितियाँसूडान के लिए जैसे-जैसे सहायता धनराशि में कमी आ रही है, आपात राहत टीमों को भी अपने अभियान का दायरा घटाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे सम्वेदनशील हालात में जीवन गुज़ार रहे लोगों के लिए हालात और कठिन होते जा रहे हैं.पिछले क़रीब दो वर्षों से जारी लड़ाई, आम नागरिकों के विरुद्ध हमलों, विस्थापन व जलवायु झटकों की वजह से सूडान की कुल पाँच करोड़ आबादी में से क़रीब दो-तिहाई आबादी को सहायता व संरक्षण की आवश्यकता है.सूडान की सशस्त्र सेना ने हाल ही में राजधानी ख़ारतूम को विरोधी अर्द्धसैनिक बल से अपने नियंत्रण में लिया है, मगर लड़ाई में वहाँ भारी तबाही हुई है.सूडान में अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के मिशन प्रमुख मोहम्मद रेफ़ात ने वहाँ से जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों में अपर्याप्त सहायता धनराशि का असर देखने को मिला है.उन्होंने कहा कि देश में हुए विध्वंस औऱ पीड़ा को आंका नहीं जा सकता है और यहाँ आम नागरिक जिस तरह से घेराबन्दी जैसी परिस्थितियों में फँसे हुए हैं, उनके बच कर निकलने का कोई रास्ता नहीं है, वे नाउम्मीद हैं और उन्हें ऐसे दुर्व्यवहारों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें बयाँ नहीं किया जा सकता है.बुनियादी सेवाओं की क़िल्लतसूडान में सशस्त्र सेना के प्रमुख अब्देल फ़ताह अल-बुरहान और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के प्रमुख मोहम्मद हमदान दागालो के बीच सत्ता की लड़ाई में अब तक हज़ारों लोगों की जान जा चुकी है और 1.2 करोड़ से अधिक विस्थापित हुए हैं.दोनों युद्धरत पक्षों पर अत्याचारों को अंजाम देने व मानवाधिकार उल्लंघन मामलों के आरोप लगाए गए हैं. सूडानी सेना का नियंत्रण होने के बाद अनेक परिवार अब राजधानी ख़ारतूम लौट आए हैं, मगर यहाँ बुनियादी सेवाएँ सुलभ नहीं हैं.मगर यह संकट अभी ख़त्म नहीं हुआ है, और यूएन सहायता संगठनों ने राहत प्रयास जारी रखने के लिए समर्थन की अपील की है.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) का अनुमान है कि पाँच वर्ष से कम आयु के 30 लाख से अधिक बच्चों के इस वर्ष कुपोषण से पीड़ित होने की आशंका है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement