Advertisement
ग़ाज़ा: 'युद्ध के तौर-तरीक़ों में नज़र आते हैं अत्याचार-अपराधों के चिन्ह'

उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में बच्चे और आम नागरिक इसराइली बमबारी में मारे गाए हैं. घनी आबादी वाले इलाक़े और अस्पताल फिर से रणभूमि में तब्दील हो गए हैं. अस्पतालों के बिस्तरों पर मरीज़ों की जान जा रही है, ऐम्बुलेंस पर गोलियाँ चल रही हैं और अग्रिम पंक्ति के राहतकर्मी मारे जा रहे हैं.ग़ाज़ा में दो महीने तक युद्धविराम जारी रहने के बाद पिछले क़रीब दो सप्ताह से इसराइली सैन्य बलों ने अपनी बमबारी फिर शुरू कर दी है.यूएन कार्यालय प्रवक्ता येन्स लार्क ने कहा कि पिछले 10 दिनों से निरन्तर मानव जीवन व गरिमा के प्रति खुले तौर पर एक बेपरवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है.कोई स्थान सुरक्षित नहींइस बीच, क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में यूएन महिला संस्था (UN Women) की प्रतिनिधि मैरिस गुइमॉन्ड के अनुसार, ग़ाज़ा में कई फ़लस्तीनियों ने कहा है कि वो इसराइली सेना द्वारा जगह खाली करने के आदेशों का अब पालन नहीं करेंगे, चूँकि ग़ाज़ा में कोई भी स्थान सुरक्षित वैसे भी नहीं है.उन्होंने जॉर्डन की राजधानी अम्मान से जानकारी देते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति, पूरी तरह से किसी तरह से स्वयं जीवित बचे रहने और अपने परिवारों को बचाने का संघर्ष है, चूँकि जैसा फ़लस्तीनी भी कहते हैं, यहाँ जाने के लिए कोई स्थान सुरक्षित नहीं है.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की प्रवक्ता डॉक्टर मार्गरेट हैरिस ने भी क्षोभ जताया कि हालात जैसे पहले थे, उतने ही ख़राब अब भी हैं. सभी ग़ाज़ावासियों की भलाई के लिए नए सिरे से एक युद्धविराम को जल्द से जल्द लागू किए जाने की आवश्यकता है.ग़ाज़ा में 2 मार्च से सहायता आपूर्ति पर पूर्ण रूप से पाबन्दी की वजह से स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं पर असर हो रहा है और चिकित्सा सामान ख़त्म होता जा रहा है.क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में WHO प्रतिनिधि डॉक्टर रिक पीपरकोर्न ने येरूशेलम से पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुरक्षित प्रसव के लिए ज़रूरी सामान जल्द ही ख़त्म हो जाएगा. ईंधन की क़िल्लत की वजह से 12 ऐम्बुलेंस पहले से ही बेकार हैं. सामूहिक दंडहमास व अन्य फ़लस्तीनी हथियारबन्द गुटों द्वारा इसराइल पर किए गए हमलों के बाद ग़ाज़ा में अक्टूबर 2023 में युद्ध शुरू हुआ था, जिसके बाद से वहाँ विशाल स्तर पर तबाही हुई है और आम फ़लस्तीनियों के लिए उपजे हालात की अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर निन्दा हुई है.OCHA प्रवक्ता येन्स लार्क ने कहा कि फ़लस्तीनी लोगों को सामूहिक तौर पर दंडित करने को किसी भी प्रकार से न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता है.“अन्तरराष्ट्रीय क़ानून स्पष्ट है. इसमें ताबड़तोड़ हमले, जीवनरक्षक सहायता में अवरोध, आम नागरिकों की गुज़र-बसर के लिए ज़रूरी बुनियादी ढाँचे के विध्वंस और बन्धक बनाया जाना निषिद्ध है.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


