-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काला सागर वार्ता का स्वागत, यूक्रेन में मानवीय संकट बदतर होने की चेतावनी भी

Source: UN News: शनिवार, 29 मार्च 2025 12:08 PM (IST)
काला सागर वार्ता का स्वागत, यूक्रेन में मानवीय संकट बदतर होने की चेतावनी भी
संयुक्त राष्ट्र ने रूस, यूक्रेन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच हाल ही में सऊदी अरब में हुई कूटनैतिक वार्ता का स्वागत किया है, तथा काला सागर में नौवहन की स्वतंत्रता और सुरक्षा पर हुए समझौते को, वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण क़दम बताया है. यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के कार्यालय, यूक्रेन में स्थाई शान्ति की दिशा में सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए उपलब्ध हैं.स्तेफ़ान दुजैरिक ने कहा, "सिविल जहाज़ों और बन्दरगाह के बुनियादी ढाँचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, काला सागर में नौवहन की स्वतंत्रता पर समझौता होना, वैश्विक खाद्य सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान होगा. इस समझौते में, यूक्रेन और रूसी संघ दोनों से, वैश्विक बाज़ारों तक व्यापार मार्गों का महत्व झलकता है.”उन्होंने कहा, "महासचिव अपनी आशा दोहराते हैं कि ऐसे प्रयास एक स्थाई युद्धविराम का मार्ग प्रशस्त करेंगे. साथ ही यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून और संयुक्त राष्ट्र के प्रासंगिक प्रस्तावों के अनुरूप तथा यूक्रेन की स्वतंत्रता, सम्प्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता के पूर्ण सम्मान के साथ, न्यायपूर्ण, व्यापक और स्थाई शान्ति प्राप्ति में योगदान देंगे."बदतर होता मानवीय संकटइस बीच, संयुक्त राष्ट्र की एक शीर्ष राहत समन्वय अधिकारी जॉयस मसूया ने सुरक्षा परिषद को सम्बोधित करते हुए आगाह किया है कि यूक्रेन में मानवीय संकट लगातार बिगड़ता जा रहा है, जहाँ लगभग एक करोड़ 30 लाख लोगों को सहायता की आवश्यकता है - लेकिन धन कम होता जा रहा है.संयुक्त राष्ट्र की उप आपातकालीन राहत समन्वयक जॉयस मसूया ने राजदूतों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हाल ही में धन में कटौती के कारण, महत्वपूर्ण सहायता कार्यक्रम जोखिम में हैं.उन्होंने कहा कि धन की इस कमी के पहले से ही गम्भीर परिणाम हो रहे हैं, विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों के लिए.साथ ही, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों को डर है कि कम से कम 6 लाख 40 हज़ार लोग लिंग आधारित हिंसा के ख़िलाफ़ सुरक्षा, मनोवैज्ञानिक सहायता और सुरक्षित स्थानों के तक पहुँच से वंचित हो जाएंगे.मानवीय चुनौतियाँजॉयस मसूया ने कहा कि इस बीच, मानवीय सहायता कर्मी, मदद पहुँचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि रूसी क़ब्ज़े वाले दोनेत्स्क ख़ेरसॉन, लुहान्स्क और ज़ैपोरिझझिया क्षेत्रों में अनुमानित 15 लाख लोगों को सहायता की तत्काल आवश्यकता है, लेकिन सहायता कर्मी उन तक “किसी भी पर्याप्त पैमाने पर” पहुँचने में असमर्थ हैं.उन्होंने कहा कि मानवीय कार्यकर्ता ख़ुद भी तेज़ी से हमले के घेरे में आ रहे हैं. वर्ष 2025 की शुरुआत से, सात सहायता कर्मी घायल हो गए हैं और कई स्थानों पर मानवीय सम्पत्तियों को नुक़सान पहुँचा है, जिससे राहत प्रयासों में और बाधा आ रही है.अन्तरराष्ट्रीय समर्थन का आहवानजॉयस मसूया ने अन्त में, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से तीन मुख्य अनुरोध किए: नागरिकों की सुरक्षा के लिए अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का पालन, सहायता अभियान जारी रखने के लिए निरन्तर धन की उपलब्धता और युद्ध को स्थाई रूप से समाप्त करने के लिए, नए सिरे से प्रयास करना.उन्होंने रेखांकित किया कि युद्ध अवश्य समाप्त होना होगा और लड़ाई को रोकने या दीर्घकालिक समझौते पर चर्चा में, मानवीय ज़रूरतों को केन्द्र में रखना होगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement