Uma Bharti tests Corona positive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उमा भारती हुई कोरोना पॉजिटिव

khaskhabar.com: रविवार, 27 सितम्बर 2020 12:21 PM (IST)
उमा भारती हुई कोरोना पॉजिटिव
भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वे हरिद्वार व ऋषिकेष के बीच स्थित वंदे मातरम कुंज में क्वारंटीन में हैं। उमा भारती ने शनिवार देर रात ट्वीट करते हुए बताया, मै आपकी जानकारी मै यह डाल रही हू कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अन्तिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट के टीम को बुलवाया क्योंकि मुझे तीन दिन से हलका बुखार था। मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधि-निषेध एवं सोशल डिस्टेिंसग का पालन किया, फि र भी मै कोरोना पोजिटिव निकली हूं। उन्होंने बताया है कि, मै अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वारंटीन हूं जो कि मेरे परिवार के जैसा है। चार दिन के बाद फि र से टेस्ट कराऊं गी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी। उमा भारती ने संपर्क में आए लोगों से कहा है, मेरे इस ट्वीट को मेरे संपर्क में आये हुए भाई-बहन पढ़ें या उन्हें जानकारी हो जाये उन सबसे मेरी अपील है कि वो अपनी कोरोना टेस्ट करवाये एवं सावधानी बरतें। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement