Advertisement
राम मंदिर से भी बड़ी लहर चल रही है- उमा भारती

केंद्रीय मंत्री ने अखिलेश और राहुल के गठबंधन को अस्वाभाविक करार देते हुए कहा, देश में राहुल गांधी की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। अखिलेश ने उनसे हाथ मिलाकर अपनी स्थिति पहले ही खराब कर ली है। अगर वह राहुल से गठबंधन के बिना ही चुनाव लड़ते तो उनकी पार्टी भाजपा के बाद दूसरे नंबर की बड़ी पार्टी हो सकती थी।
उमा से जब यह पूछा गया कि अखिलेश ने कहा है कि उन्होंने पारिवारिक अंतर्कलह की वजह से ही कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का फैसला किया था, इस पर उमा ने कहा, अखिलेश अब पारिवारिक कलह की बात कहकर सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रहे हैं। पर ऐसा होगा नहीं। परिवार के भीतर कलह लूट के माल के बंटवारे की वजह से हुई थी। सबको अपना-अपना हिस्सा चाहिए था।
नमामि गंगे परियोजना को लेकर भी उमा भारती ने अखिलेश पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकार ने शुरुआत में नमामि गंगे योजना को एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) देने से ही मना कर दिया था।
[# यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’ ]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



