Advertisement
यूक्रेन ने 27 लड़ाकू रूसी ड्रोन मार गिराये

इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से बयान आया था कि यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसे रूसी सेना ने नाकाम कर दिया है और उसे आगे बढ़ने से रोक दिया।
मंत्रालय ने कहा था, "रूसी सेना ने यूक्रेनी सेना के हमले को रोकने के लिए अपनी सीमा रक्षा इकाइयों को तैनात किया, और हवाई हमले, मिसाइल हमले तथा तोपखाने की मदद से यूक्रेनी सेना को आगे बढ़ने से रोका।"
शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुर्स्क में ज्यादा अंदर तक घुसने की अलग-अलग इकाइयों की कोशिशों को विफल कर दिया गया, और सुमी क्षेत्र में यूक्रेनी रिजर्व बलों के खिलाफ हवाई हमले किए गए।
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, "रूसी सेना और सुरक्षा बल यूक्रेनी सेना के उन समूहों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं जो कुर्स्क क्षेत्र के सुद्जा और कोरेनेवो जिलों में मौजूद हैं।
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को यूक्रेन की 22वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड के 300 से अधिक सैनिकों ने 11 टैंकों और 20 से अधिक बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों के साथ निकोलाएवो-दारिनो और ओलेशन्या की बस्तियों के पास रूसी सीमा सुरक्षा चौकियों पर हमला किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


