UK records another 5,587 coronavirus cases, 96 deaths-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रिटेन में दर्ज कोरोना के 5,587 नए मामले, 96 मौतें

khaskhabar.com: रविवार, 21 मार्च 2021 09:01 AM (IST)
ब्रिटेन में दर्ज कोरोना के 5,587 नए मामले, 96 मौतें
लंदन । ब्रिटेन में कोरोनावायरस महामारी के 5,587 नए मामले दर्ज हुए हैं और इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,291,271 हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों में इनका खुलासा हुआ है। शनिवार को जारी सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना संबंधित 96 नई मौतें दर्ज हुई हैं, जिन्हें शामिल करते हुए यहां कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या 126,122 हो गई है। इनमें केवल वे ही लोग शामिल हैं, जिनकी मृत्यु अपने पहले सकारात्मक परीक्षण के महज 28 दिनों के भीतर हुई है। हाल के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में 2.68 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोनावायरस वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। ब्रिटेन में लगातार दूसरे दिन वैक्सीन की 711,000 से अधिक खुराकें प्रशासित की गई हैं। ब्रिटेन में आधे से ज्यादा वयस्कों को टीके की पहली खुराक दे दी गई है। इस मील के पत्थर के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 'शानदार उपलब्धि' करार दिया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement