UK rapper Cadet killed in car crash on way to gig-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार दुर्घटना में ब्रिटिश रैपर की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 10 फ़रवरी 2019 1:14 PM (IST)
कार दुर्घटना में ब्रिटिश रैपर की मौत
लंदन। कार दुर्घटना में ब्रिटिश रैपर कैडेट की मौत हो गई है, वह एक संगीत कार्यक्रम में जा रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। सीएनएन के मुताबिक, 28 वर्षीय कैडेट जिनका असली नाम ब्लेन जॉनसन है, वह शनिवार को स्टेफोर्डशायर की कीले यूनिवर्सिटी में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में जा रहे थे। कैडेट के इंस्टाग्राम पेज पर लिखे बयान में कहा गया, "हम ब्लेन कैमरन जॉनसन उर्फ कैडेट का परिवार यह दुखद खबर साझा कर रहे हैं कि नौ फरवरी को एक परफॉर्मेस के लिए बतौर यात्री एक टैक्सी में जाते समय दुर्घटना में उनका निधन हो गया है।" बयान में आगे कहा गया, "फिलहाल परिवार आपके धैर्य की सराहना करता है और हम आपके साथ हर तरह की वह जानकारी साझा करेंगे जो हम कर सकते हैं। सहयोग देने के लिए आपका धन्यवाद। "
स्टेफोर्डशायर पुलिस ने कहा कि टैक्सी और एक वैन में टक्कर के बाद रैपर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement