Advertisement
ब्रिटेन के पाकिस्तानियों ने सुएला ब्रेवरमैन से माफी की मांग की

कार्यक्रम के होस्ट ने होम मिनिस्टर की इस टिप्पणी को रेखांकित किया कि कमजोर अंग्रेज लड़कियां ब्रिटिश पाकिस्तानियों के ग्रूमिंग गैंग का निशाना बन रही हैं और लोग राजनीतिक कारणों से इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
उनकी इस टिप्पणी का सोशल मीडिया पर जोरदार विरोध हुआ। पाकिस्तानी और गैर-पाकिस्तानी मूल के लोगों ने भेदभाव और एक गंभीर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने के लिए उनकी आलोचना की।
स्वास्थ्य कर्मियों ने एक पत्र में लिखा, गृह मंत्री के लिए भड़काऊ और विभाजनकारी बयानबाजी का उपयोग अस्वीकार्य है जो सनसनीखेज है और अपने ही विभाग के साक्ष्यों के उलट है।
इन जघन्य अपराधों पर प्रभावशाली कार्रवाई करने की बजाय राजनीतिक प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करके उन्हें जारी रहने देते हैं। एक विशेष जातीय समूह को इंगित करने की बजाय पूरे सिस्टम की प्रतिक्रिया की आवश्यकता है।
ब्रिटिश पाकिस्तान फाउंडेशन ने भी प्रधानमंत्री को एक खुला पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है, हम आपको होम सेक्रेटरी की हालिया टिप्पणियों पर अपनी गहरी चिंता और निराशा साझा करने के लिए लिख रहे हैं। आप उनके खिलाफ नहीं बोल रहे हैं। इन टिप्पणियों ने तथाकथित 'ग्रूमिंग गैंग' और 'सांस्कृतिक मूल्य ब्रितानी सांस्कृतिक मूल्यों के बिल्कुल विपरीत होने' की बात कही गई है।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेवरमैन की आलोचना में मुस्लिम संघ ने भी 10 डाउनिंग स्ट्रीट को एक पत्र लिखा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


