Uddhav Thackeray slams BJP, opposes bullet train-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब उद्धव ठाकरे बोले बुलेट ट्रेन की बजाय बुनियादी सुविधाएं दें PM मोदी

khaskhabar.com: शनिवार, 30 सितम्बर 2017 10:41 PM (IST)
अब उद्धव ठाकरे बोले बुलेट ट्रेन की बजाय बुनियादी सुविधाएं दें PM मोदी
मुंबई। राज ठाकरे के बाद उद्धव ठाकरे ने भी मुंबई के एलफिंसटन स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उद्धव ठाकरे ने दशहरा रैली के दौरान पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी को बुलेट ट्रेन की बजाय बुनियादी सुविधाओं देनी चाहिए। उद्धव ठाकरे ने कहा कि आखिर कितने लोग बुलेट ट्रेन से अहमदाबाद की यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन एक फ्री का सांप है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर पीएम मोदी शहरों को जोडना चाहते हैं तो उन्हें देश के दो छोर को जोडना चाहिए। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, आप कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के साथ सत्ता भोग रहे हैं। आपके एक विधान एक निशान नारे का क्या हुआ। क्या आप आर्टिकल 370 को खत्म करने की हिम्मत दिखाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी को बताना चाहता हूं कि पांच रोजमर्रा की चीजों की कीमतों को स्थिर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर रोजमर्रा की चीजों की कीमत अस्थिर हो जाएंगी तो उनका बचा हुआ कार्यकाल भी अस्थिर हो जाएगा। उद्धव ठाकरे ने पेट्रोल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमतों में 16 गुना का इजाफा हो गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम भारत से भी कम है। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी पाकिस्तान से सस्ता पेट्रोल भारत में उपलब्ध कराएंगे तो हम उनकी तारीफ करेंगे। राज ठाकरे ने भी साधा था पीएम मोदी पर निशाना:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement