Advertisement
उदयपुर फाइल्स फिल्म के निर्माता अमित जानी को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद अमित जानी के नोएडा स्थित आवास पर सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
अमित जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार द्वारा वाई श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की जानकारी दी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है।
वाई श्रेणी में 8 कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था होती है, जिसमें 1 या 2 कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म के रिलीज को रोकने के लिए याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने फिल्म रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले को दिल्ली हाईकोर्ट भेजा है और याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट में दलील देने को कहा है। हाईकोर्ट से सोमवार को ही सुनवाई करने को कहा गया है। विजय राज स्टारर फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर सांप्रदायिक सद्भावना को भड़काने और एक खास समुदाय को बदनाम करने की आशंका के बाद इसमें 6 बदलाव किए गए। फिल्म 8 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


