two young men fell into the river death villagers have organically at Sjeti-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यमुना में गिरकर दो युवकों की मौत, सजेती में ग्रामीणों ने किया बवाल

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 7:23 PM (IST)
यमुना में गिरकर दो युवकों की मौत, सजेती में ग्रामीणों ने किया बवाल
कानपुर। सजेती थानाक्षेत्र के यमुना पुल पर बीती शाम बोलेरो की टक्कर से गिरे दो बाइक सवारों की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ की। स्थिति को काबू करने खुद एसएसपी को मौके पर पहुंचना पड़ा। तनाव को देखते हुए इलाके में कई थानों की फोर्स, पैरामिलट्री जवानों को लगाया गया है। घटनाक्रम पर नजर
बताते चलें कि सजेती थानाक्षेत्र के लोहरामऊ निवासी रामयश का बेटा धर्मराज सिंह (35) अपने दोस्त संजय (30) के साथ हमीरपुर गया था। सोमवार की शाम बाइक से दोनों गांव लौट रहे थे। तभी घाटमपुर सजेती हाइवे पर बने युमना पुल पर पहुंचते ही सफेद रंग की बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों ही पुल के नीचे युमना नदी में जा गिरे। राहगीरों व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर शाम ही युमना नदी में डूबे युवकों की तलाश शुरू की। रस्सी के साथ जाल बांधकर नदी में डाला गया और पुलिस व ग्रामीणों ने धर्मराज को बाहर निकला।
पुलिस की जीप स्टार्ट हो जाती तो बच सकती थी जान
कड़ाके की ठंड में युमना के पानी में कई घंटे डूबे रहने के बाद जाल डालकर बाहर निकाले गए धर्मराज की सांसे चल रही थी। आनन-फानन ग्रामीणों ने मौके पर खड़ी पुलिस जीप में उसे लिटाकर अस्पताल पहुंचाए जाने को कहा। लेकिन पुलिस जीप ही दगा दे गई और 30 घंटे तक गाड़ी स्टार्ट ही नहीं हुई। इस बीच नाजुक हालत में पानी से निकाले गए धर्मराज मौत के मुंह में समां गया।
ग्रामीणों ने काटा हंगामा हाइवे किया जाम
पुलिस की गाड़ी स्टार्ट न होने व युवक की मौत से गुस्साएं ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने हाइवे जाम करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ग्रामीणों के गुस्सों को देख भाग खड़े हुए।
सुबह बवाल में तब्दील हुआ घटनाक्रम
रात खत्म होते ही मंगलवार की सुबह ग्रामीण व युमना में डूबे युवक संजय के परिजन उसकी तलाश में जुट गई। घंटे भर की खोजबीन के बाद संजय का शव भी मिल गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शवों को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में गुस्साई भीड़ थाने व हाइवे में बवाल काटने लगी। इस दौरान हाइवे पर वाहनों की आवाजाही भी बंद कर गई।

[@ Exclusive सरकार के इन विभागों से लोग सबसे ज्यादा दुखी...]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement