two year baby drow in tub in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टब में डूबने के बाद जिन्दा निकली दो वर्षीय बच्ची

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 मार्च 2017 5:58 PM (IST)
टब में डूबने के बाद जिन्दा निकली दो वर्षीय बच्ची
कानपुर। कल्यानपुर क्षेत्र के हसनपुर गांव में महेंद्र पाल दूध डेरी का काम करता है। सवेरे जब वह जानवरों को पानी पिला रहा था तो उसी जगह उसकी दो वर्ष की पुत्री शौम्या पाल पानी से भरे हुए टब के पास खेल रही थी। पत्नी सुनीता पाल ने अपने पति महेन्द्र पाल को नाश्ता करने को आवाज दी महेन्द्र जानवरों को पानी पिलाकर घर के अंदर चला गया और बच्ची भूल से वहीं खेलती रह गई। घर जाकर उसको जैसे ही याद आया आया तो बच्ची को देखने घर से बाहर भागा मौके पर जाकर देखा तो बच्ची टब भरे पानी में डूबी हुई है। बच्ची को निकालकर पास के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है जहां डॉक्टर्स ने बताया कि बच्ची के फेफड़े में पानी भर गया है जिसकी हालत काफी नाजुक है।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement