khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 8:17 PM (IST)
भरतपुर। आगरा-बीकानेर हाईवे पर बांसी गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो विदेशी पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पर्यटकों में एक महिला भी शामिल है। दोनों पर्यटक इजरायल के रहने वाले हैं और भारत घूमने आए थे। बाइक से आगरा से भरतपुर होते हुए पुष्कर जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक सामने से गलत साइड से आती हुई तेज रफ्तार बाइक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सुचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुच गई और दोनों पर्यटकों को गंभीर हालत में भरतपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने घटना से इस्रायल उच्चायोग सहित ग्रह मंत्रालय को भी अवगत करा दिया है और आगे की कार्यवाही के लिए निर्देश मांगे हैं। हांलाकि पर्यटकों की हालत को देखते हुए इन्हें उच्च चिकित्सा के लिए जयपुर भी रेफर किये जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना करके भागने वाले दूसरी बाइक सवारों की तलाश में जुटी है ।