काबुल। अमेरिका के रक्षा विभाग का कहना है कि उसने अफगानिस्तान में सैन्य हमले में आतंकवादी संगठन अलकायदा के दो कमांडरों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। हालांकि, अभी इन हमलों का आकलन किया जा रहा है।
पेंटागन के मुताबिक, ये हवाई हमले रविवार को काबुल से 230 किलोमीटर दूर कुनार प्रांत में अलकायदा के दो कमांडरों फारुख अल-कतानी और बिलाल अल-उताबी को निशाना बनाकर किए गए। अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर क्षेत्र में अल-कतानी आतंकवादी संगठन के प्रसारकर्ता के रूप में काम कर रहा था। उसे अफगानिस्तान में अलकायदा की पैठ दोबारा मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :हरियाणा में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ जनवरी 16 से