Two smugglers arrested with 140 bottles of Phensedyl, police registered a case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

140 बोतल फेंसेडिल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 जुलाई 2025 2:14 PM (IST)
140 बोतल फेंसेडिल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मुर्शिदाबाद | सागरपाड़ा थाना पुलिस ने सोमवार देर रात नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 140 बोतल फेंसेडिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टिटन मंडल (निवासी सागरपाड़ा थाना क्षेत्र) और गुलाम गौश खान (निवासी जलांगी थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग फेंसेडिल की बड़ी खेप के साथ इलाके में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाया और दोनों को पकड़ लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को दोनों को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई को लेकर सागरपाड़ा पुलिस का कहना है कि इलाके में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement