भरतपुर। समीपवर्ती गांव गुंडवा में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें हुए झगड़े में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन्हें इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार भरतपुर के गुंडवा गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया। इसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठियां चलीं। इस मारपीट में दोनों पक्षों की तीन महिलाएं विनीता, मीरा देवी व ऊषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन्हें इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले