two shops locks broke in rohtak-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस अधीक्षक निवास से थोड़ी दूरी पर 2 दुकानों के ताले तोड़े

khaskhabar.com: शनिवार, 03 जून 2017 11:20 AM (IST)
पुलिस अधीक्षक निवास से थोड़ी दूरी पर 2 दुकानों के ताले तोड़े
रोहतक। देर रात पुलिस अधीक्षक निवास से 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने मोबाइल की 2 दुकानों में सेंध लगाई और लाखों रूपए के मोबाइल चोरी कर ले गये। मामले की सूचना सुबह पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस और फिंगर प्रिंट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हैरानी की बात तो ये है कि दुकानों में रखे कैश को चोरों ने छुआ तक नहीं। दुकानदारों के अनुसार उनकी दुकानों में लगभग 10 से 15 लाख के मोबाइल थे। और चोरों ने सारे मोबाइल चोरी कर लिये। मामले की सूचना सुबह मिली जिसके बाद आकर देखा कि दुकान के शटर टूटे हुए है और अन्दर रखा सारा सामान गायब था। कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मैना टूरिस्ट के सामने दो दुकानों के ताले तोड़े गये है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement