Two shops fire on farmer road-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसान मार्ग पर दो दुकाने धधकी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 7:35 PM (IST)
किसान मार्ग पर दो दुकाने धधकी
जयपुर। टोंक फाटक पुलिया के पास शुक्रवार सुबह अचानक दो दुकानों में आग लग गई। आग की सूचना पर मौके पर पहुंच कर तीन दमकलों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग की प्राथमिक वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से हजारों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह दस बजे एक सेनेटरी व एक यूजिक उपकरणों की दुकान में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकरात रूप धारण कर लिया। आग की लपटें व धुआं एक किलोमीटर दूर से ही नजर आ रही थी। आग देखकर मौके पर बड़ी सं या में लोग जमा हो गए। दमकल विभाग को आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। आग से दुकानों की ऊपरी मंजिल को भी नुकसान पहुंचा है। आग से सेनेटरी व यूजिक उपकरण जल कर राख हो गया। आग का धुआं दुकानों की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया। इससे वहां पर मौजूद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग की इत्तला पर दुकानों के मालिक भी मौके पर पहुंचे। तीन दमकलों को आग बुझाने के लिए दो से तीन चक्कर लगाने पड़े। खासी मशक्कत के बाद पुलिस व दमकलों ने आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement