Two robbery arrested including dacoit, disclosure of two dozen theft Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईनामी डकैत सहित दो नकबजन गिरफ्तार, दो दर्जन चोरी की वारदात का खुलासा

khaskhabar.com: रविवार, 10 मार्च 2019 8:52 PM (IST)
ईनामी डकैत सहित दो नकबजन गिरफ्तार, दो दर्जन चोरी की वारदात का खुलासा
बांदीकुई में बेचा चोरी का माल - पूछताछ में आरोपितों ने दो दर्जन से अधिक चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। चोरी का माली आरोपितों ने बांदीकुई, गुढाकटला व अन्य जगह बेचना बताया। जिनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले सत्यप्रकाश उर्फ रिंकू (36) व मनमोहन सोनी (55) निवासी वार्ड नंबर-16 बांदीकुई और गोपाल सोनी (23) निवासी गुढाकटला बसवा दौसा को गिरफ्तार किया। वारदात के लिए चौपहिया वाहन से दिन में रैकी करते थे, जिसके बाद रात को वारदात को अंजाम देते। चोरी की रकम से जुआ, सट्टा व रंगरेलिया मनाते थे। आरोपित मलखान सिंह गुर्जर ने चोरी के माल से मिले रकम से अपने गांव में मकान निर्माण शुरू किया और सोनू जोगी ने नई स्वीट डिजायर कार खरीदी थी। गिरफ्त में चढ़े दोनों नकबजन महेश नगर व बजाज नगर थाने में चोरी के मामले में पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement