Advertisement
दिल्ली क्राइम ब्रांच के साथ मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग

ज्वाइंट सीपी ने आगे बताया कि रविवार देर रात क्राइम ब्रांच को एक और सूचना मिली कि मामले के दो मुख्य आरोपी द्वारका के चावला इलाके में किसी से मिलने आने वाले हैं। इसके बाद तुरंत एक विशेष टीम गठित की गई और बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने देखा कि एक बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर दो लोग सवार थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में इंस्पेक्टर रामपाल और सब-इंस्पेक्टर मोहित को गोलियां लगीं। हालांकि, दोनों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिसके कारण वे घायल होने से बच गए।
पुलिस ने त्वरित जवाबी कार्रवाई के रूप में फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपक और कैलाश उर्फ भोला के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
ज्वाइंट सीपी ने कहा कि ये दोनों आरोपी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं और इनके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ये किसी बड़े आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं। घायल आरोपियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


