two priests hacked to death inside temple in gujrat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुजरात:मंदिर के अंदर दो महंतों की हत्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 8:06 PM (IST)
गुजरात:मंदिर के अंदर दो महंतों की हत्या
अहमदाबाद। गांधीनगर जिले के सैज गांव के सिद्धनाथ महादेव मंदिर में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर दो महंतों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। यद्यपि पुलिस ने लूट के साथ हत्या का मामला दर्ज किया है क्योंकि कल रात दोहरी हत्या के बाद अपराधी कुछ नकदी भी लेकर भाग गये थे लेकिन पुलिस पुरानी दुश्मनी या विद्वेष की आशंका से इंकार नहीं कर रही है। यह मंदिर और आश्रम गांधीनगर जिले के कलोल तालुका के सैज गांव में स्थित है। मृतकों की पहचान मुख्य महंत दिलीपगिरि महाराज और उनके सहयोग ईश्वरवान महाराज के रूप में हुई है। दोनों 52 से 55 वर्ष के बीच की आयु के थे। कलोल के पुलिस इंस्पेक्टर आरआर चौधरी के मुताबिक दोनों की हत्या कुल्हाडी से की गयी जब वे मंदिर के भीतर सो रहे थे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement