Advertisement
कोलोराडो के स्टेट पार्क में गोलीबारी में दो लोगों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली चलाने वाला शख्स घटनास्थल से भाग गया। पुएब्लो काउंटी की पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और मौत का कारण जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेक पुएब्लो के पार्क मैनेजर जो स्टैडटरमैन ने कहा, "हमारा मानना है कि इस समय पार्क में आए लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है।"
उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि पार्क, इसका कंपाउंड खुला रहेगा, लेकिन चल रही जांच के कारण सेलबोर्ड बीच और इसके आसपास का क्षेत्र अनिश्चित काल तक बंद रहेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


