Two people arrested with 20 kg rasgulla in UP -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में 20 किलो 'रसगुल्ले' के साथ दो लोग गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 मई 2021 4:03 PM (IST)
यूपी में 20 किलो 'रसगुल्ले' के साथ दो लोग गिरफ्तार
हापुर । 'रसगुल्ला' उत्तर प्रदेश की पंचायत राजनीति का एक अभिन्न अंग बन रहा है। हापुड़ पुलिस ने बुधवार को राज्य में हाल ही में हुए पंचायत चुनावों के परिणामों का जश्न मनाते हुए और कोविड के दिशानिदेशरें का उल्लंघन करने के लिए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 20 किलोग्राम रसगुल्ले भी जब्त किए जिन्हें लोगों के बीच जीत के जश्न के रूप में वितरित किया जाना था।
पुलिस के एक बयान में कहा गया, "हापुड़ ग्रामीण में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने लोगों की भीड़ के बीच रसगुल्ला बांटने के लिए कोविड महामारी संबंधी दिशानिदेशरें और सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन किया।"
इससे पहले, पिछले महीने पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान, अमरोहा पुलिस ने ग्राम पंचायत उम्मीदवार सोहनवीर से 100 किलोग्राम रसगुल्ला जब्त किया था। वह अपने मतदाताओं को 100 किलोग्राम रसगुल्ला वितरित करने की तैयारी कर रहे थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement