two passenger trains collide in iran, 31 people die-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईरान में  रेलगाडियों की टक्कर, 31 मरे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 7:54 PM (IST)
ईरान में  रेलगाडियों की टक्कर, 31 मरे
तेहरान। ईरान के सेमनान प्रांत में दो यात्री रेलगाडियों की टक्कर में 31 लोगों की मौत हो गई और 100 घायल हो गए। प्रेस टीवी के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि रेलगाडियों की टक्कर शाहरौद शहर के पास हफ्त-खान स्टेशन पर हुई। सेमनान के गर्वनर मोहम्मद-रजा खबाज ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ सकती है, क्योंकि बहुत से घायलों की हालत गंभीर है। ईरानी रेड क्रिसेंट सोसायटी के एक अधिकारी अली यहयाई ने घायलों की संख्या 100 से ज्यादा बताई है। सात बचाव दल हेलीकॉप्टरों और एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना कर दिए गए हैं। तापमान शून्य से नीचे जाने के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। (आईएएनएस) नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement