नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पैन-इंडिया कॉल स्त्रूपिंग रैकेट मामले में चल
रही जांच में एक पूर्व सेना अधिकारी सहित दो लोगों को अरेस्ट किया है।
अधिकारियों ने इसकी गुरूवार को पुष्टि की। पूर्व सेना अधिकारी कैप्टन डीके
गिरि सहित एक अन्य व्यक्ति को एक सप्ताह पहले अरेस्ट किया गया था।
पुलिस ने बताया कि यह कथित तौर पर कॉल डाटा रिकॉर्ड (सीडीआर) की अवैध खरीद
और बिक्री में शामिल रहा है।