Advertisement
झारखंड के खूंटी में ध्वस्त पुल के दो माह पूरे, ग्रामीणों ने केक काटकर जताया विरोध

पुल ध्वस्त होने के बाद स्कूली बच्चे कई दिनों तक सीढ़ी लगाकर रास्ता पार करते थे। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। ग्रामीणों ने बताया कि पुल टूटने के बाद नेताओं ने मौके का दौरा किया और आश्वासन भी दिए।
विधायक राम सूर्या मुंडा ने तो डायवर्जन निर्माण का शिलान्यास तक किया था। कहा गया था कि जुलाई के पहले डायवर्जन तैयार हो जाएगा, लेकिन दो महीने बाद भी काम शुरू नहीं हो सका।
ग्रामीणों का कहना है कि अब तक केवल राजनीति हुई है, समाधान नहीं। नाराज ग्रामीणों ने कहा है कि यदि विभाग शीघ्र ही वैकल्पिक मार्ग का निर्माण का काम शुरू नहीं करता, तो वे श्रमदान कर खुद सीमेंट की बोरियों से नदी पर अस्थायी रास्ता बनाएंगे ताकि चारपहिया वाहन भी गुजर सकें। उनका कहना है कि रोजमर्रा की समस्याओं से जीवन मुहाल हो चुका है और वे अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


