two man arrested for kidnapping of family-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परिवार के अपहरण के मामले में दो आरोपी गिरफतार

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 3:44 PM (IST)
परिवार के अपहरण के मामले में दो आरोपी गिरफतार
गुडगांव। गुडगाँव के निवासी अजय सैक्टर-4, अर्बन स्टेट गुडगांव अपने परिवार सहित गाडी से वृंदावन से गुडगांव आ रहे थे। रात लगभग 11.30 बजे जब पलवल सोहना रोड पर पहुंचे तो बुलेरो गाडी में सवार 7-8 व्यक्तियों ने उनकी गाडी रूकवा ली तथा हथियार के बल पर इनका अपहरण कर लिया। अपहरण करके मेवात के एक गांव में ले गए। वहां ले जाकर इनका सामान लूट लिया तथा इनको छोडने के बदले में फिरौती मांगनी चाही। गुडगांव पुलिस को अपहरण की इस घटना की सूचना मिली तो तुरन्त कार्यवाही करते हुए सभी जगह पुलिस को अलर्ट कर दिया तथा नजदीक लगते जिलो की पुलिस को भी सूचना दी गई। इस सूचना के अनुसार पुलिस की कई टीमें सम्भावित स्थानों पर पहुँची तथा इनकी तलाश शुरू कर दी लेकिन आरोपियों ने पुलिस द्वारा घिर जाने के कारण अगले दिन इन सभी बंधको को मेवात में ही एक जगह ले जाकर छोड़ दिया। गैंग का सरगना हारून निवासी बिसम्बरा जिला मथुरा है जो कि पुलिस हिरासत से भगौडा है तथा हत्या, लूट, अपहरण व अन्य संगीन वारदातो को अन्जाम देता है। उसी के ईशारे पर अपने अन्य साथियों के साथ किसी ऐसी गाडी की तलाश कर रहे थे जिसमें मौजूद पूरे परिवार को बंधक बनाकर उनसे मोटी रकम फिरौती के रूप में ऐठ सके।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement