रांची। यहां पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से चार बदमाशों ने हथियार के बल पर 2
लाख रूपये लूट लिए। पुलिस के मुताबिक, हथियारों से लैस बदमाशों ने चेहरा
ढका हुआ था और हेलमेट पहनी हुई थी।
यह सभी कांके में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में घुस आए और कैशियर को धमका
कर नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने लुटेरों को पकडने के लिए अभियान शुरू कर
दिया है।
(आईएएनएस)