Advertisement
जर्मनी : यहूदी पूजास्थल में गोली मारकर 2 की हत्या

समाचार पत्र स्टुटगार्टर जीटंग से उन्होंने कहा, "हमें अपने स्यनागोगी में लगे कैमरा सिस्टम में देखा कि स्टील का हेलमेट पहने और भारी हथियारों और एक बंदूक से लैस अपराधी ने गोली मारकर दरवाजे खोलने की कोशिश की।"
उन्होंने कहा, "ऐसा लग रहा था जैसे वह व्यक्ति विशेष बल से है। लेकिन हमारे दरवाजे बंद रहे।"
प्रिवोरोट्ज्की ने कहा कि उस समय अंदर 70 से 80 लोग थे।
लाइव स्ट्रीम वीडियो में स्यनागोगी पहुंचने और उसके दरवाजे पर गोलीबारी करने से पहले हमलावर यहूदी-विरोधी वाक्य बोल रहा था।
अंदर ना जा पाने पर हमलावर ने वहां दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, 27 वर्षीय जर्मन संदिग्ध अकेला था।
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल बर्लिन में प्रमुख स्यनागोगी में मृतकों की शोक सभा शामिल हुईं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


