Two killed after bike stunt goes horribly wrong on Delhi Signature Bridge-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिग्रेचर ब्रिज पर सेल्फी, स्टंट और स्पीड, दो बाइकसवारों की गई जान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 नवम्बर 2018 2:35 PM (IST)
सिग्रेचर ब्रिज पर सेल्फी, स्टंट और स्पीड, दो बाइकसवारों की गई जान
नई दिल्ली। दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ हो गया। यहां सेल्फी लेने के दौरान दो युवकों की पुल से गिरने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार थे और इनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। बताया जा रहा कि तेज रफ्तार बाइक से सिग्नेचर ब्रिज पर स्टंट कर रहे दो युवकों का संतुलन बिगड़ जाने की वजह से रेलिंग से टकरा कर पुल के नीचे गिर गए और दोनों की मौत हो गई। इससे पहले भी इस पुल पर कुछ युवकों के बेहद खतरनाक स्टंट करने की तस्वीर सामने आई थी। दिल्ली के यमुना नदी पर यह बहुप्रतिक्षित सिग्नेचर ब्रिज बनाई गई है। यह 575 मीटर लंबा पुल 2004 में प्रस्तावित हुआ था और इसे 2007 में दिल्ली कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई थी। यह उत्तरी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बीच यात्रा के समय को कम करने के लिए बनाया गया था लेकिन अब यह स्टंट और किन्नरों के नंगे होकर प्रदर्शन की वजह से ज्यादा सुर्खियो में हैं। इसी बीच लोगों ने कुछ ऐसी हरकत की जो कि बेहद हैरान कर देने वाली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement