Two killed, 3 injured in road accident in Dehradun-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देहरादून में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 3 घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 फ़रवरी 2024 2:36 PM (IST)
देहरादून में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 3 घायल
डोईवाला। देहरादून के बुल्लावाला-डोईवाला मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज़ रफ़्तार कार के पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे तभी इनकी तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि बुल्लावाला-डोईवाला मार्ग पर एक तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस कार में 5 युवक सवार थे जो एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हो कर वापस लौट रहे थे।
हादसे में 2 युवक यश, और ऋषभ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीन का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया। जबकि हादसे में मारे गए दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement