Two IS suspects plead guilty to charges before Delhi court Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IS के 2 संदिग्धों ने अदालत में कबूला जुर्म

khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 11:03 PM (IST)
IS के 2 संदिग्धों ने अदालत में कबूला जुर्म
शेख और फरहान दोनों ने अपने आवेदन में कहा है कि वे अपने कथित कृत्यों के लिए खेद व्यक्त करते हैं। उन्होंने अदालत से कहा कि वे युवा और अविवाहित हैं और इसलिए वे मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं और समाज के लिए लाभकारी बनना और खुद का पुनर्वास चाहते हैं। उन्होंने कहा, आवेदक (शेख और फरहान) बिना किसी दबाव, धमकी, बल प्रयोग या अनुचित प्रभाव के अपराध स्वीकार कर रहे हैं। आवेदकों के वकील एम.एस.खान द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है, इसलिए सम्मानपूर्वक और न्याय हित में प्रार्थना है कि आवेदकों के दोष स्वीकार करने के बाद उनकी सजा के लिए उनके गृह राज्य में स्थानांतरित किया जाए। शेख अजहर जम्मू एवं कश्मीर से और फरहान व हसन क्रमश: महाराष्ट्र व कर्नाटक के रहने वाले हैं।

हम लिखते हैं दोनों हाथ से, दायां हो या बायां

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement