Two IS suspects plead guilty to charges before Delhi court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IS के 2 संदिग्धों ने अदालत में कबूला जुर्म

khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 11:03 PM (IST)
IS के 2 संदिग्धों ने अदालत में कबूला जुर्म
नई दिल्ली। आतंकी संगठन, इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो संदिग्धों ने बुधवार को यहां एक अदालत में अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने अदालत के समक्ष एक आवेदन भी पेश किया। शेख अजहर उल इस्लाम उर्फ अब्दुल सत्तार शेख और मोहम्मद फरहान उर्फ मोहम्मद रफीक शेख ने जिला न्यायाधीश अमर नाथ के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया। न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई 10 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध कर दी। अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है। एनआईए ने बीते साल जनवरी में शेख, फरहान और अदनान हसन उर्फ मोहम्मद हुसैन को भारत के साथ दूसरे देशों में भारतीयों की पहचान करने, उन्हें प्रोत्साहित करने और कट्टरपंथी बनाने, भर्ती और प्रशिक्षित करने की साजिश में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement