Two IS operatives killed in Kabul-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काबुल में दो आईएस ऑपरेटिव मारे गए

khaskhabar.com: शनिवार, 06 मई 2023 10:44 AM (IST)
काबुल में दो आईएस ऑपरेटिव मारे गए
काबुल | अफगानी सुरक्षा बलों ने राजधानी काबुल के आसपास आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के संदिग्ध ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया है। अफगानिस्तान के खुफिया महानिदेशालय (जीडीआई) के बयान में यह बात कही गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताय कि बगरामी जिले में शुक्रवार शाम चलाए गए ऑपरेशन में दो आईएस सदस्य मारे गए। इसमें ऑपरेशन में शामिल बल के सदस्य या किसी आम नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है। काबुल में अफगान सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में पिछले कुछ महीनों में 10 से ज्यादा आईएस ऑपरेटिव मारे गए हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement