Two groups were attacked at Amritsar bus stand, many injured in firing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमृतसर बस अड्डे पर दो गुट भिड़े, फायरिंग में कई घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 मई 2017 2:11 PM (IST)
अमृतसर बस अड्डे पर दो गुट भिड़े, फायरिंग में कई घायल
अमृतसर। अमृतसर के बस अड्डे पर टाइम टेबल को लेकर वीरवार को कांग्रेस और अकाली समर्थक दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़ा बस अड्डे के बाहर बस खड़ा करने से शुरू हुआ। प्यार बस सर्विस और बाबा बुड्ढा बस सर्विस के मुलाजिमों में हुए इस झगड में गोलियां भी चलीं और कई बसों के शीशे भी तोड़ दिए गए। इस झगडे में प्यार बस सर्विस के मुलाज़िम ज़ख़्मी हुए हैं। ज़ख़्मी हुए मुलाज़िमों के मुताबिक आज जब उन्होंने अपनी बस अड्डे के बाहर खड़ी थी अचानक कुछ लोग उनसे झगड़ा करने लगे। झगड़ा करने वाले लोग बाबा बुड्ढा बस सर्विस के मुलाज़िम थे। बता दें कि प्यार बस सर्विस के मालिक कांग्रेसी नेता जसबीर सिंह डिम्पा हैं जबकि बाबा बुड्ढा बस सर्विस अकाली नेता निर्मल सिंह काहलों की है। पीड़ितों मुताबिक हमलावरों ने बसों की तोड़फोड़ कर फायरिंग की। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि अभी जांच की जा रही है और जांच के बाद आरोपियों सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजविंदर कौर (थाना प्रभारी राम बाग़)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement