Advertisement
भारत-म्यांमार सीमा, पूर्वोत्तर राज्यों में आये दो भूकंप के झटके; किसी नुकसान की सूचना नहीं

शुक्रवार को पहला भूकंप पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में दोपहर में महसूस किया गया। यह मणिपुर, असम और इससे सटे बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया।
भूकंप जमीन की सतह से 60 किमी की गहराई पर आया।
इस सप्ताह की शुरूआत में क्षेत्र में तीन झटके महसूस किए गए थे। मिजोरम में मंगलवार को रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि सोमवार को मध्यम तीव्रता के दो भूकंप - 3.5 और 3.8 रिक्टर स्केल पर - असम और मणिपुर के कुछ हिस्सों में महसूस किये गये थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


