Two dead, three missing after cargo ship collides with bridge in China-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन में मालवाहक जहाज के पुल से टकराने से दो की मौत, तीन लापता

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 12:21 PM (IST)
चीन में मालवाहक जहाज के पुल से टकराने से दो की मौत, तीन लापता
बीजिंग । चीन के गुआंग्डोंग प्रांत के गुआंगझोउ में गुरुवार सुबह एक मालवाहक जहाज के पुल से टकराने के कारण ढांचे का एक हिस्सा ढह गया। इससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 5.30 बजे तब हुई, जब एक कंटेनर जहाज लिक्सिंशा ब्रिज के घाट से टकरा गया। इससे पांच वाहन डूब गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पांच वाहनों में से दो नदी में और अन्य जहाज पर गिर गए।
दुर्घटना में चालक दल का एक सदस्य मामूली रूप से घायल हो गया।
बचाव प्रयास जारी हैं और दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement