Two-day national conference organized at Laureate Pharmacy Institute-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लॉरेट फार्मेसी संसथान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 फ़रवरी 2020 4:14 PM (IST)
लॉरेट फार्मेसी संसथान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
जवालामुखी। कथोग स्थित लॉरेट फार्मेसी संस्थान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ। इस अधिवेशन का आयोजन हिमाचल प्रदेश तकनिकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में समस्त भारत के विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञ अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, साथ ही फार्मेसी विभाग में औषधियों के शोध में अन्य तरीकों के बारे में अवगत कराएंगे। इस कार्यक्रम के मुख्या अतिथि राकेश शर्मा रजिस्ट्रार हिमाचल प्रदेश तकनिकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, विशेष अतिथि डॉ. राजेंद्र गुलेरिआ डीन फार्मेसी हिमाचल प्रदेश तकनिकी विश्वविद्यालय हमीरपुर तथा डॉ. रण सिंह प्रबंध निर्देशक लॉरेट फार्मेसी संस्थान कथोग रहे । सम्मलेन के पहले दिन एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. उपेंद्र नगाइच, डॉ उपेंद्र जैन सीईओ इंडिविर्टिस हैल्थ केयर चंडीगढ़, डॉ. वरुण शर्मा प्रोफेसर डॉ. जी सी नेगी कॉलेज ऑफ़ वेटरिनरी साइंस पालमपुर ने अपने साइंटिफिक टॉक के माध्यम से शोध प्रस्तुत किए। इस महाधिवेशन में देश भर से 400 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस अधिवेशन में साइंटिफिक पोस्टर प्रेजेंटेशन भी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम संचालक प्रधानाचार्य डॉ. एम एस. आशावत ने सभी प्रतिभागियों का अपने विचारों से अभिवादन किया, कार्यक्रम के ओर्गनइजिंग सेक्रेटरी मिस्टर प्रवीण कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाया, संयोजक डॉ. विनय पंडित ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम सह-संयोजक प्रोफेसर चन्दर पाल सिंह वर्मा ने धन्यवाद स्पीच प्रस्तुत की। डॉ. अमर दीप अंकलजी ने साइंटिफिक सेशन का आयोजन किया।
यह जानकारी देते हुए संस्थान के मीडिया प्रभारी देव राज शर्मा और तरुण शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश तकनिकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने लॉरेट फार्मेसी संस्थान को इस संगोष्ठी के आयोजन का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर संसथान के सभी शिक्षक और स्टाफ मौजद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement