Advertisement
लोकसभा के नए सांसदों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, सांसदों ने बताए अपने अनुभव

उन्होंने कहा कि वे पहली बार सांसद चुन कर आए हैं और उन्हें बहुत सारी प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं थी। इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें संसद की कार्यवाही के नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी मिली। हमें सांसदों के कर्तव्य, अधिकार और विशेषाधिकार की भी जानकारी मिली। दोनों सांसदों ने यह भी कहा कि इससे सदन के अंदर निश्चित तौर पर उनका प्रदर्शन बेहतर होगा और वे अपने क्षेत्र की जनता के लिए ज्यादा से ज्यादा काम कर पाएंगे।
आपको बता दें कि, दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नवनिर्वाचित सांसदों को सदन के अंदर नियमों और प्रक्रियाओं के तहत शालीनता से ही अपनी बात रखने की नसीहत देते हुए कहा था कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि इस 18 वीं लोकसभा में 280 सांसद पहली बार चुन कर आए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए सांसदों के नए विचार पुन: निर्वाचित सदस्यों के बृहद अनुभवों के साथ लोकसभा के कार्य में अधिक गुणवत्ता लाएंगे।
उन्होंने सांसदों को प्रोसीज़रल डिवाइस - प्रश्न काल, शून्य काल, कॉलिंग अटेंशन - जैसे संसदीय प्रक्रियाओं का कुशलतापूर्ण उपयोग करने का भी सुझाव दिया था। कार्यक्रम के दूसरे और अंतिम दिन, शनिवार को समापन समारोह में ओम बिरला ने नवनिर्वाचित सांसदों को प्रभावी सांसद बनने के लिए अध्ययन के महत्व के बारे में बताते हुए इस बात पर जोर दिया कि सांसद सदन के नियमों और प्रक्रियाओं का जितना अधिक अध्ययन करेंगे, वे सदन का उतना ही अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग कर पाएंगे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के अलावा वरिष्ठ सांसदों निशिकांत दुबे, जगदंबिका पाल और एनके प्रेमचंद्रन सहित कई अन्य सांसदों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संसदीय नियमों और कामकाज से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नवनिर्वाचित सांसदों को बहुमूल्य जानकारी दी।
--आईएएनएस
एसटीपी/सीबीटी
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


