Two civilians killed in Turkish air strike in Iraq-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इराक में तुर्की के हवाई हमले में दो नागरिकों की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 09 मार्च 2024 08:27 AM (IST)
इराक में तुर्की के हवाई हमले में दो नागरिकों की मौत
बगदाद,। इराक के दुहोक प्रांत में शुक्रवार को तुर्की के हवाई हमले में दो लोग मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। एक कुर्द सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी।सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि तुर्की के एक विमान ने सुबह-सुबह उन पर बमबारी की, जब वे प्रांत के शिलाद्ज़ इलाके में अपने गांव के पास एक पहाड़ पर कुछ जड़ी-बूटियां इकट्ठा कर रहे थे।तुर्की सेना अक्सर उत्तरी इराक में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के आतंकवादियों के खिलाफ सीमा पार अभियान चलाती है, खासकर कंदील पर्वत में, जो पीकेके का मेन बेस है।तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित पीकेके ने तीन दशकों से अधिक समय से तुर्की सरकार के खिलाफ विद्रोह छेड़ रखा है।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement