Advertisement
दिल्ली से किडनैप किए गए दो बच्चे झारखंड के सिमडेगा में बरामद

पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि उन्हें चिड़िया दिलाने का कहकर वे इधर ले आए हैं। दोनों बच्चे भाई-बहन हैं। वे विकासपुरी विद्यालय दिल्ली में पढ़ते हैं।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिमडेगा जिला के कोलेबिरा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचकर अपहरणकर्ताओं व बच्चों को अपने कस्टडी में लेते हुए थाने ले आई।
बच्ची ने अपने परिजनों का फोन नंबर बताया, जिस पर पुलिस ने परिजनों से इस संबंध में बात की। परिजन दिल्ली से सिमडेगा के लिए चल चुके हैं। बच्चों को किडनैप किए जाने का मकसद क्या है, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है।
इस संबंध में बच्चों की मां ने आउटर दिल्ली के निहाल विहार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। थाने में कांड संख्या 1042/23 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। बच्चे का नाम प्रेम, तो बच्ची का नाम प्रिया है।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


