two brothers killed by snake bite in bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर में सर्पदंश से दो नाबालिग भाइयों की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 1:56 PM (IST)
भरतपुर में  सर्पदंश से दो नाबालिग भाइयों की मौत
भरतपुर। भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र के गांव नेवाड़ा में खेत पर शकरकंद की फसल में पानी देने गए दो नाबालिग भाइयों की सर्पदंश से मौत हो गई। हलैना थाना अधिकारी प्रेमप्रकाश ने बताया कि नेवाड़ा गांव निवासी दिलीप जाटव अपने दो पुत्र सचिन 12 वर्ष व बलराम 14 वर्ष के साथ खेत पर फसल में पानी देने गया। वहां सांप ने दोनों बच्चों को दंश मार दिया। इससे सचिन व बलराम की शरीर में जहर फैलने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement