Two boys wearing earphones killed by train in Bihar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईयरफोन लगा बैठे थे रेल की पटरी पर तभी....

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 12:59 PM (IST)
ईयरफोन लगा बैठे थे रेल की पटरी पर तभी....
दरभंगा। कहते हैं कभी कभी शौक भी मौत का कारण बन जाता है। ऐसा ही कुछ बिहार के तीन युवकों के साथ हुआ। ईयरफोन लगाकर संगीत सुनने का शौक इनको भारी पड गया। इनमें से दो युवकों की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के लहेरियासराय-दरभंगा रेलखंड स्थित दोनार गुमटी के पास तीन युवकों को रेल पटरी पर बैठकर ईयरफोन लगाकर संगीत सुनना महंगा पड गया। अचानक आई ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, दोनार रेलवे गुमटी के पास तीन युवक सोमवार देर रात रेल की पटरी के पास बैठकर ईयरफोन लगाकर संगीत सुन रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर-रक्सौल वाया दरभंगा डीएमयू पैसेंजर ट्रेन आ गई और तीनों युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। संभवत:कोहरे के कारण युवकों को ट्रेन नहीं दिखी। इस घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
-> पेट्रोल-डीजल के डिजिटल पेमेंट पर सोमवार रात से 0.75% छूट

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement