two bomb blast in turkey,29 people died,79 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तुर्की में दो बम ब्‍लास्‍ट: 29 की मौत, कई लोग घायल...

khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 2:14 PM (IST)
तुर्की में दो बम ब्‍लास्‍ट: 29 की मौत, कई लोग घायल...
नई दिल्ली। तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में शनिवार रात बेसिकतास फुटबॉल स्‍टेडि‍यम के बाहर दो बम विस्फोट हुए हैं। ये दोनों विस्फोट एक कार में हुए।रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 की मौत और 79 लोगों के घायल होने की खबर है। शुरुआती जांच में यह एक आतंकी हमला बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस वैन को टारगेट कर ब्लॉस्ट किया गया था, मरने वालों में पुलिस वाले भी शामिल हैं। तुर्की के गृहमंत्री सुलेमान सोल्यो के मुताबिक पहला ब्लास्ट स्टेडियम के बाहर हुआ। वहीं दूसरा ब्लास्ट मक्का पार्क के पास हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार में ब्लास्ट तुर्की के दो फेमस फुटबॉल क्लबों के बीच मैच खत्म होने के दो घंटे बाद हुआ। तुर्की ब्रॉडकास्टर एनटीवी के मुताबिक धमाके एक दंगा निरोधक पुलिस वैन को टारगेट कर किया गया था, जो दर्शकों के जाने के बाद स्टेडियम से जा रही थी। ब्लास्ट में मरने वालों में ज्यादातर पुलिस वाले ही शामिल हैं। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement